Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » युवा उद्यमिता को नई उड़ान दे रहा मंगलायतन का इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर।

    युवा उद्यमिता को नई उड़ान दे रहा मंगलायतन का इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 10, 2026

    अलीगढ़। युवाओं को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) विद्यार्थियों के स्टार्टअप और नवाचारों को नई पहचान देने का कार्य कर रहा है। यहां युवा उद्यमियों को मंच, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है।

    कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा मिशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य युवा नवाचारकों को मेंटरशिप, वित्तीय सहयोग, इन्क्यूबेशन सुविधाएं और उद्योग जगत से जुड़ाव उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने विचारों को सफल उद्यमों में बदल सकें।

    कुलसचिव मनोज के. ने बताया कि विश्वविद्यालय का इन्क्यूबेशन सेंटर विद्यार्थियों को उनके व्यक्तिगत रुचि आधारित विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। वर्तमान में कई छात्र तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में अपने स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं।

    परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि हम केवल स्टार्टअप को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य भी कर रहे हैं। सेंटर के माध्यम से नियमित रूप से कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्र आधुनिक व्यावसायिक चुनौतियों के अनुरूप कौशल विकसित कर सकें।

    विशेष बात यह है कि विश्वविद्यालय ने बाहरी नवाचारकों, निवेशकों और मेंटर्स के लिए भी अपने द्वार खोल दिए हैं। इच्छुक आविष्कारक, निवेशक और विशेषज्ञ इस इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़कर नवाचार आधारित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं।

    यूआईआईसी के अध्यक्ष प्रो. रविकांत ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा मिशन के साथ सहयोग प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा और स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत बनाएगा।

    उन्होंने बताया कि सरकार के सहयोग और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से मंगलायतन विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छात्र माइकल और उनकी टीम ने स्वदानंद पहल की शुरुआत की, जबकि आलोक और उनकी टीम ने साबुन एवं डिटर्जेंट पाउडर निर्माण कंपनी स्थापित की है।

    वहीं, प्रतीक और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू कर उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके अलावा छात्र नए विचारों को साकार करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जुड़ रहे हैं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleवर्तमान शिक्षा में चुनौतियां एवं समाधान विषय पर अभिभावक-शिक्षक विचार संगोष्ठी का शुभारंभ।
    Next Article वृन्दावन हादसा: घायलों से मिले डीएम और एसएसपी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.