ट्रेलर ने पीछे से इ रिक्शा में मारी जोरदार ठोकर, चालक चोटिल।

Spread the love

कुदरहा(बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के छरदही पेट्रोप पंप के पास एक ट्रेलर ने गायघाट की तरफ जा रहे इ रिक्शा को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से इ रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया जिससे इ रिक्शा चालक को चोटें आई। स्थानीय लोगों ने चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भेजवाया।

शुक्रवार की शाम धनघटा थानाक्षेत्र के रोसया बाजार निवासी सनी देओल उर्फ भूडूक्की इ रिक्शा पर धान का बीज लादकर कलवारी थानाक्षेत्र के गायघाट जा रहा था जैसे ही वह रामजानकी मार्ग पर छरदही पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहा एक ट्रेलर इ रिक्शा में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे इ रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया और चालक को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भेजवाया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *