अवैध खनन पर सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज।

Spread the love

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार को नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल एवं थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ ग्राम जगरौर पहुंचे, जहां ट्रैक्टर द्वारा अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की और ट्रैक्टर चालक से वाहन एवं खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद ट्रैक्टर संख्या UP56AU4075 को कब्जे में लेकर थाना सिंदुरिया लाया गया तथा मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी – नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल, थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला,
उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य मौजूद रहे।

Author

  • Adv Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *