बच्चों के विवाद पर मनबढ़ों ने दंपति को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Spread the love

सहजनवा। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना में बच्चों के विवाद को लेकर विवादित पक्ष ने एक दंपति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल राम अवतार पुत्र बैजनाथ और उनकी पत्नी सुगवन्ता देवी की तहरीर पर पुलिस ने विनोद (पुत्र तिलकधारी), इन्द्र बहादुर और राजकुमार (पुत्र बैजनाथ) के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त तहरीर में पीड़ित राम अवतार ने बताया कि घटना 19 मई की शाम लगभग सात बजे हुई। बच्चों के किसी छोटे-मोटे विवाद के चलते आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडे से पीटा। हमले में दोनों घायल हो गए और आरोपियों ने जान-माल की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने कहा कि राम अवतार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

Author

  • Adv Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *