भाजपा बैठक में बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

Spread the love

•कार्यकर्ताओं से जनहित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान।

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशन में रविवार को पिकौरा बक्स शक्ति केंद्र पर संयोजकों, केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों एवं “मन की बात” कार्यक्रम के बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि बैठकों एवं गतिविधियों की जानकारी सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं सभासद रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नागरिकों की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण से ही पार्टी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राजन मिश्रा, युवा नेता सिद्धार्थ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राम गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *