काली फिल्म लगाकर नियमों की अनदेखी कर रहे सदर तहसीलदार?

Spread the love

सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वाहनों और सरकारी कार्यालयों में काली फिल्म के प्रयोग पर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश देते रहे हैं। इसके बावजूद सीतापुर सदर तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल पर नियमों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तहसीलदार की सरकारी गाड़ी तथा उनके कार्यालय के गेट पर काली फिल्म लगी हुई है। इससे फरियाद लेकर आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यालय के दरवाजे पर काली फिल्म लगी होने के कारण फरियादी यह तक नहीं जान पाते कि अधिकारी अपने चेंबर में मौजूद हैं या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आम जनता को नियमों का पालन करने की सीख देने वाले अधिकारी स्वयं ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। फरियादी अपनी शिकायत लेकर कार्यालय के बाहर इधर-उधर भटकते रहते हैं, जबकि अधिकारी अपने चेंबर में मौजूद रहते हैं।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब सरकार ने काली फिल्म के इस्तेमाल पर स्पष्ट प्रतिबंध लगाया है, तो फिर सरकारी अधिकारियों द्वारा इसका प्रयोग क्यों किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *