मथुरा। बहुजन समाज पार्टी जनपद मथुरा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को टाउनशिप स्थित होटल विनायक पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, पूर्व एमएलसी एवं आगरा, कानपुर, चित्रकूट तथा झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी माननीय श्री जनाब नौशाद अली साहब जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ आगरा मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी श्री सुशील भंडारी जी एवं श्री राम नरेश कर्दम जी भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय श्री नौशाद अली साहब जी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो सभी महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि देश में परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ही ऐसी नेता हैं, जो सभी महापुरुषों की विचारधारा को सम्मान देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में माहौल बन चुका है कि “जन-जन की यही पुकार, अबकी बार बीएसपी सरकार।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ पर जाकर बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित करें, बूथ कमेटियों का गठन करें तथा हर बूथ को जिताकर प्रत्येक विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी का विधायक बनाएं। साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में माननीय बहन कुमारी मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से आगरा मंडल जोन प्रभारी श्री सुरेश बाबू जी, श्री नरेश सिंह जी, जिलाध्यक्ष मथुरा श्री जितेन्द्र कर्दम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश कर्दम जी, श्री गोवर्धन सिंह जी, वरिष्ठ बसपा नेता चौधरी शिवकुमार भरंगर जी, पूर्व जिला प्रभारी श्री रामबाबू गौतम जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नवल शर्मा जी, जिला महासचिव पवन बघेल जी, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी श्री कौशल किशोर कर्दम जी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. राज जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रहलाद बाबू जी एवं श्री भानु प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला संयोजक बामसेफ श्री खेमचंद जी, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल बघेल जी, श्री हरि सिंह चौधरी जी, जिला संयोजक भाईचारा कमेटी श्री ओमप्रकाश बघेल जी, श्री उदयवीर सिंह गौतम जी, जिला संयोजक वीवीएफ श्री सत्येंद्र कुमार जी, विधानसभा प्रभारीगण श्री योगेंद्र सिंह जी, श्री कुंदन सिंह बघेल जी, श्री बनवारी लाल छिन्नपाराई जी, श्री बनवारी लाल कोलना जी, श्री महेश फालेन जी, डॉ. अमर सिंह जी तथा विधानसभा अध्यक्षगण श्री दिलीप तंवर जी, डॉ. सी.पी. सागर जी, श्री बबलू कुमेरिया जी, श्री सी.पी. बौद्ध जी, श्री वीरेंद्र परिहार जी, श्री राजाराम जी एवं श्री यशपाल जी सहित बड़ी संख्या में जिला एवं विधानसभा कमेटी, बामसेफ, भाईचारा कमेटी, वीवीएफ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।