महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 07 अदद बैटरियां बरामद कर दो चोरों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 263/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र साहनी पुत्र किशन साहनी निवासी मधुबन थाना कोतवाली, मनीष श्रीवास्तव पुत्र जय प्रकाश निवासी शास्त्री नगर थाना कोतवाली तथा सलमान पुत्र शमस मियां निवासी बरवा फाटक थाना कोतवाली जनपद महराजगंज शामिल हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 07 अदद बैटरियां बरामद की हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं आरक्षी अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।