मथुरा। देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द एवं सर्वधर्म समभाव की प्रतीक ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व पर समाजवादी नेताओं ने एकता और भाईचारे की अनुपम मिसाल पेश की।
समाजवादियों ने कहा कि ईद-उल-अज़हा कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देती है। समाजवादी पार्टी की विचारधारा सदैव सभी के हितों की रक्षा एवं मानवीय मूल्यों की संवेदनाओं की रही है। हमारा संकल्प है कि नफरत की दीवारें गिराकर मोहब्बत के पुल बनाए जाएँ।
ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने भी समाजवादी नेताओं के इस स्नेहिल संदेश का गर्मजोशी से स्वागत किया। पर्व के मौके पर मथुरा की धरती से देश में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल, सपा प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, यूथ ब्रिगेड के नज़र पहलवान, उपाध्यक्ष ऋषि अग्निहोत्री एवं हर्ष चौधरी, मौहम्मद दिलशाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।