•त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के भंड़रिया तिराहे से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुटी थी।
बृहस्पतिवार को मुखबिर के सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के भंड़रिया तिराहे से दबोच लिया। आरोपी युवक का सीएचसी सिरसिया में स्वास्थ्य परीक्षण कर न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी के गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय प्रसाद व कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव की भूमिका सराहनीय रही।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी,जिसे भंड़रिया तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।