सहजनवा। थाना क्षेत्र के रामडीह तोरनी गांव में चकबंदी की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामडीह तोरनी निवासी राजेंद्र मल्ल पुत्र शिवपूजन मल्ल के गांव में इन दिनों चकबंदी की पैमाइश का कार्य चल रहा है। इसी दौरान भूमि पैमाइश को लेकर हुए विवाद में विपक्षी पक्ष के लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए राजेंद्र मल्ल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने अखिलेश, गोविंद, देवेंद्र, मुकेश, रामआशीष, आशुतोष और संदीप के खिलाफ बलवा, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।