•सुंदरकांड पाठ के दौरान सभी श्रद्धालु नाचते झूमते नजर आए।
नौहझील। श्रीशिव श्रृंगऋषि सेवा समिति सीगोनी के तत्वावधान में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित गांव रामगढ़ी बिजली घर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ श्री चमन बिहारी महाराज जी के द्वारा गाया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कर्मचारियों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया तथा क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा।
समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है और लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान सभी परिक्रमार्थियों श्रद्धालुओं को पूरे दिन भर भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया।
साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्तागणों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह भंडारा सफल हुआ है। जिन्होंने दिन भर अपनी पूरी मेहनत देकर इस भंडारे को सफल बनाया है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह चौधरी,योगराज चाहर, सत्यदेव भगत जी,श्याम चाहर, जगदीश पुजारी, संजय चौधरी, डालचंद, वेगराज चाहर, इंदरपाल सिंह आदि कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।