बारह साल विकास के विश्वास एवं जनकल्याण को लेकर भाजपा द्वारा कार्यशाला आयोजित।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर “बारह साल विकास के विश्वास एवं जनकल्याण” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विधायक राजा जयप्रताप सिंह एवं विधायक श्यामधनी राही, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस तक संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनजागरूकता, सेवा एवं संपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम से होगी, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

मुख्य अतिथि हरिचरण कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक राजा जयप्रताप सिंह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विधायक श्यामधनी राही ने संगठन की मजबूती और जनसेवा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर अभियान संयोजक मनोज मौर्या, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, श्रीमती साधना चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, विजयकांत चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, सच्चिदानंद चौबे,मंत्री सिद्धार्थ शंकर पाठक पूर्व जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि, प्रभात तिवारी,अर्चिषमान मिश्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *