विधायक से मिलकर प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार।

Spread the love

सहजनवा। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय पर पाली ब्लॉक के प्रधानों एवं प्रधान प्रतिनिधियों ने सहजनवा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ला से मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकाल विस्तार से ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में राम सिंह,रमेंद्र मिश्रा, दिनेश जायसवाल,अष्टभुजा सिंह,अजीत सिंह अरविंद सिंह,विवेक सिंह,प्रभाकर त्रिपाठी,सुभाष सहित पाली ब्लॉक के अनेक प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *