•पत्रकारों की एकजुटता ही सम्मान और अधिकारों की कुंजी : राजेश यादव
•निडर और निर्भीक होकर करें पत्रकारिता- कृष्ण प्रताप सिंह
सिद्धार्थनगर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) की डुमरियागंज तहसील इकाई द्वारा तहसील कार्यालय परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने की, जबकि संचालन देवानंद पाठक ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए आईजेए के प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) हाशिम रिजवी ने पत्रकारों से निष्पक्ष, निडर और निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उन्हें सत्य एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह (बब्बू) ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है। जब पत्रकार संगठित रहेंगे तो उनके उत्पीड़न का साहस कोई नहीं कर सकेगा।
मंडल प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि पत्रकारिता समाज और राष्ट्रहित के लिए की जाने वाली जिम्मेदार सेवा है। निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। गोष्ठी में पत्रकारों की भूमिका, चुनौतियों तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने सभी पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. विक्रांत श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद मिश्र, देवानंद पाठक, मोहम्मद इस्माइल, सैफ हैदर रिजवी, गणेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।