कटान रोधी कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच समिति गठित।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कटान रोधी कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जांच समिति का गठन किया है। यह कार्रवाई शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) करेंगे। समिति में उपायुक्त श्रम रोजगार संदीप सिंह तथा सहायक अभियंता, डीआरडीए अर्पित सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी ने समिति को निर्देशित किया है कि शिकायत पत्र में उल्लिखित सभी बिंदुओं एवं तथ्यों की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए। साथ ही जांच के उपरांत संयुक्त जांच आख्या 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की इस कार्रवाई को कटान रोधी कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *