डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Spread the love

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को भिस्कुरी स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गोदाम पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को पूरी सतर्कता और सुरक्षित वातावरण में रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष चंद्राशु गोयल, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती, बसपा के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राइन, कांग्रेस के प्रवक्ता छोटे खान, प्रदेश सचिव अंकुर श्रीवास्तव ‘आजाद’, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अनीस खान, आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता मनबोध दूबे तथा नगर अध्यक्ष संतोष सोनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *