एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर 35 लाख रूपया उड़ानें वाला आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। जिले की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खाते में लगा नंबर बदलकर नया ATM कार्ड जनरेट कर धोखाधड़ी से यूपीआई बनाकर करीब 35 लाख/- रुपये फ्राड करने वाले अभियुक्त को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

श्याम सुन्दर तिवारी प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मय टीम द्वारा सोमवार को ग्राम सेहुडा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर से मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2024 धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 व 66(सी) 66 (डी) आईटी एक्ट मुकदमा में धोखाधड़ी कर लगभग 35,00,000 ( लगभग पैंतीस लाख रुपए)/- रूपये की गई थी। जिसके आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण को अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपित ने पुलिस टीम की पूछ-ताछ में बताया कि मैं आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी था खाते में अधिक धनराशि देखकर लालच में आकर खाते में लगा नंबर बदलकर नया ATM कार्ड जनरेट कर खुद ही रिसीव कर यूपीआई बनाकर मेरे द्वारा चतुराई के साथ निकाल लिया था तथा वैज्ञानिक ढंग से पूछ-ताछ करने पर बताया कि मेरे द्वारा उक्त रुपये का प्रयोग अपने जानने वाले के खाते में भेजकर एवं निकालकर किया गया।

आरोपी मो0 शबान अख़्तर पुत्र अब्दुल हाफिज़ निवासी पेंडरीया थाना पैकवलिया जनपद बस्ती का निवासी है। जिसको गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी ,आरक्षी आशुतोष जायसवाल,रामप्रवेश यादव, विशाल तिवारी, आरक्षी प्रियंका आदि मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *