माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित।

Spread the love

मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1682 छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया। प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा संबोधन में अवगत कराया गया कि बालिकाओं का रिजल्ट बालकों की अपेक्षा बहुत अच्छा है, इससे प्रतीत होता है कि अब बालिकाएं पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई कर रही है। अब बालकों को भी इससे प्रेरणा लेनी होगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मथुरा में आयोजित किया गया। जनपद स्तर के टॉप 10 मेधावियों को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमरेश कुमार द्वारा रुपए 21000 की धनराशि का चेक, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में अच्छा नागरिक बनने व राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई व भविष्य में मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह, प्रधानाचार्य शिवचरण, ललित गुप्ता, जमुना बाबू, सतपाल, देवेश, केपी सिंह, बनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *