सीताकुंड वार्ड में उखड़ा खड़ंजा और दधीच कुंड की खराब लाइटों से लोग परेशान।

Spread the love

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर उपेक्षा का लगाया आरोप, जल्द समाधान की मांग

मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र के सीताकुंड वार्ड नंबर-4 में लंबे समय से उखड़े पड़े खड़ंजे और दधीच कुंड क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, वार्ड नंबर-4 में खड़ंजा लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका असर आगामी निकाय चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।

वहीं, दधीच कुंड क्षेत्र में लगी कई स्ट्रीट लाइटें खराब या क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इससे विशेषकर रात्रि के समय परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नागरिकों का कहना है कि सीताकुंड वार्ड नंबर-4 में खड़ंजे का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा दधीच कुंड क्षेत्र की खराब लाइटों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकासोन्मुखी प्रशासन की बात कर रही है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *