राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील मुख्यालय पर स्थित जेकेजे होटल के सभागार में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जीएसटी करदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करके उन्हें जागरूक किया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त खण्ड एक सौरभ बन्धु ने बताया कि शासन के निर्देश पर व्यपारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसमें जीएसटी करदाताओं जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों,ई-इनवॉइसिंग,सुगम रिटर्न फाइलिंग,इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा नियम 14 ए के नवीन प्रावधानों(जीएसटी 2.0) से व्यावहारिक रूप से अवगत कराया गया।

इसके अलावा अपंजीकृत व्यापारियों हेतु एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन करके उनका पंजीकरण भी किया गया है।व्यापारी संवाद कार्यक्रम में विजय सिंह विशेन उपायुक्त खण्ड दो ने बताया कि यह जनपद प्रदेश के 5 पिछड़े जनपदों में शामिल है।देश की समृद्धि में व्यापारियों का विशेष योगदान है।सभी लोग अपना कागज अपने पास रखें। टैक्स की जानकारी करके समय से इसे जमा करते रहें।

किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय में सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान भी किया। कार्यक्रम में मनोज वर्मा एसी खण्ड एक ने भी विभिन्न जानकारी साझा किया।

इसमें अधिवक्ता महातम प्रसाद गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा,महामंत्री अनिल जायसवाल,ओम छापड़िया,जे पी अग्रहरि, संतोष जायसवाल ,राजेन्द्र वर्मा, वसीउल्लाह, सौरभ छापड़िया, राजू सिंह, संतोष जायसवाल, माधव कसौधन, रिशु सरदार, शिव शंकर जायसवाल, कलाम, शुभांककर छापड़िया,हरि ओम सोनी,बास देव सोनी,अब्दुल वहीद, हर्षित जैसवाल, विकास, राहुल अग्रहरि, डब्लू अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *