श्री गणेश मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, अतिथियों का किया गया सम्मान।

Spread the love

•राधा गोविंद ब्रजमंडल के आयोजन में जुटे श्रद्धालु, धार्मिक माहौल से गूंजा क्षेत्र

मथुरा। छत्ता बाजार स्थित श्री गणेश जी मंदिर में मंगलवार को राधा गोविंद ब्रजमंडल के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का गुणगान किया तथा धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान राधा गोविंद ब्रजमंडल की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी एवं होली गेट भाजपा मंडल मंत्री तथा वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजिस्टर्ड), मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव गौरव कांत शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा का दुपट्टा, चुनरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पाठ का श्रवण किया तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में राम शर्मा, कृष्ण गुप्ता, अर्पित शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *