नगर पंचायत मगहर के ईओ वैभव कुमार सिंह का तबादला, वलीदपुर में मिली नई तैनाती।

Spread the love

संत कबीर नगर। नगर पंचायत मगहर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) वैभव कुमार सिंह का शासन के आदेश पर गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। उन्हें मऊ जनपद की नगर पंचायत वलीदपुर में नई तैनाती दी गई है।

वैभव कुमार सिंह ने जुलाई 2023 में अपनी पहली नियुक्ति के रूप में नगर पंचायत मगहर का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके कार्यकाल में नगर पंचायत क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को गति मिली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया। स्थानीय स्तर पर उन्होंने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और नगर के विकास के लिए लगातार कार्य किया।

नगरीय विकास निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा 31 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार वैभव कुमार सिंह का स्थानांतरण नगर पंचायत मगहर से नगर पंचायत वलीदपुर, जनपद मऊ के लिए किया गया है।

उनके तबादले की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *