सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय पर अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के बनगवां पडाईन में विगत दिनों हुई घटना के संबंध में पीड़ित ब्राह्मण परिवार के सूर्यनाथ पांडेय, उनकी धर्मपत्नी, पुत्री एवं नाबालिग पुत्र से जिला कारागार में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इसके उपरांत पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर से भेंट कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया और कहा कि जिस प्रकार मुसलमानों ने ब्राह्मण परिवार के घर पर चढ़कर मारपीट की गई, वह अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, यदि एक पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की गई है तो निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए दूसरे पक्ष के विरुद्ध भी तथ्यों के आधार पर आवश्यक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।
कहा कि मैं सभी संबंधित लोगों को यह स्मरण कराना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति कानून-व्यवस्था और न्याय के प्रति स्पष्ट है। किसी भी प्रकार की अराजकता, दबंगई या कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं सूर्यनाथ पांडेय और उनके परिवार के साथ हूँ।