सहजनवा। सहजनवा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा में मनोनीत सभासद ने अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए है। सभासद ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर डुमरी नेवास स्थित काली मंदिर पोखरा के सुंदरीकरण पर सवाल उठाए है। साथ ही नगर की सरकार के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया गया है। पोस्ट आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
सहजनवा तहसील के नगर पंचायत घघसरा नवसृजित होने के कारण विकास कार्य अधिक किए जा रहे है। विकास कार्यों की कड़ी में करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत के डुमरी नेवास में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के पास के पोखरा का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया। नियमों के तहत अभी तक कार्य को पूर्ण हो जाना चाहिए लेकिन वर्तमान ने कार्य को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते पोखरा की सूरत काफी बिगड़ी है और मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर मंगलवार को मनोनीत सभासद ध्रुवचंद गौंड की नाराजगी सार्वजनिक हो गई। सभासद ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर पोखरा के सुंदरीकरण के कार्यों पर सवाल उठाए है। साथ ही जनता को हो रही दिक्कतों को बताते हुए नगर की सरकार के जिम्मेदारों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
इसके पहले भी मनोनीत सभासद ध्रुवचंद गौंड इंटरनेट मीडिया पर नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी समेत अन्य कार्यों को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। सभासद के पोस्ट के बाद नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। जिम्मेदार किसी तरह से सभासद को मैनेज करने में जुटे हुए है। ईओ अमित नायक कहा कि अभी बैठक में है। प्रकरण की जानकारी नहीं है।