मथुरा में सपा प्रदेश सचिव विनोद सविता का भव्य स्वागत, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प।

Spread the love

मथुरा। समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 में सत्ता में लाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ मथुरा पहुंचे पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद सविता का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।

स्वागत से अभिभूत विनोद सविता ने कहा कि अब समय आ गया है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर पीडीए को मजबूत बनाते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को उनके अधिकार मिल सकते हैं।

इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में रमेश सैनी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल, मनोज पंडित, सुनील पटेल, विवेक लोधी, डॉ. सुमित पटेल, लव पटेल, तेजवीर नरेंद्र, सोनू पटेल, प्रेमपाल, अर्जुन, नेनू, प्रियांशु लोधी, पीतम सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *