पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बैकुंठनाथ पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

Spread the love

बलदेव। बलदेव नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित शिक्षक स्वर्गीय बैकुंठनाथ पांडेय के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया।

स्वर्गीय पांडेय का अंतिम संस्कार खडेरा घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र महेश चंद्र पांडेय ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बैकुंठनाथ पांडेय का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, सुजीत वर्मा, राकेश गोयल, मदन पांडेय वैद्य, भागवत प्रवक्ता आचार्य कपिल, पूर्व चेयरमैन चिंटू सोनी, मेरुकांत पांडेय, विजय उपाध्याय, डॉ. जगदीश पाठक, विष्णु आचार्य, संजीव गोयल, राजेश पाठक, अनुज उपमन्यु, शिवा उपाध्याय, मनीष बंसल, स्वर्णकार समाज संगठन के अध्यक्ष मुकेश सोनी, दीपक सोनी, हरिओम दादा सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *