केदारनाथ यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया विशेष सघन चेकिंग अभियान।

Spread the love

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की सभी कोतवाली और थाना पुलिस द्वारा देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए। इसके अलावा कुछ वाहनों से मौके पर ही अवैध काली फिल्म भी हटवाई गई।

पुलिस के अनुसार अब तक कुल 2830 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जिनसे 13 लाख 35 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा अवधि के दौरान यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *