डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।
इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *