12 वर्ष के विकास और विश्वास की उपलब्धियां गिनाईं, प्राकृतिक खेती व वृक्षारोपण पर दिया जोर।

Spread the love

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के ‘12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत शुक्रवार को रामनगर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती विषयक संगोष्ठी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान तथा विकास खंड रामनगर में प्रस्तावित आवासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा के असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में हरीश द्विवेदी ने प्राकृतिक खेती को किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि रामनगर विकास खंड में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आवासीय भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दिलीप पांडेय, राकेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, विजय पांडेय, राजू, विजय तिवारी, गिरजेश यादव, ओम प्रकाश पांडेय, गौरव वर्मा, संजय कुमार, दिलीप कुमार, अनिल कुमार सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *