जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का शुभारंभ, भूमि देने वाले किसानों से मिले सीएम योगी।

Spread the love

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनसे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, राज्य सरकार के प्रयासों और किसानों के सहयोग से साकार हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सरकार के अनुसार, पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे भूमि दाता किसानों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विकास कार्यों में किसानों की भागीदारी अहम रही है और उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों को कमर्शियल उड़ानों के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार विकास और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह और भूमि देने वाले किसानों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हवाई संपर्क को मजबूती मिलने तथा व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *