राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किया जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ।

Spread the love

केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं : चौधरी तेजवीर सिंह

मथुरा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मथुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी और उनका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। जनकल्याण शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चला रहे हैं।कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम,जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,कृष्णा नगर मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, होली गेट मंडल महामंत्री नितिन चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *