उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

Spread the love

मथुरा। अर्जुनपुरा स्थित लोधी राजपूत बगीची में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लोधी एवं सतीश पटेल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और जनसेवा का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल सहित अन्य समाजवादी नेताओं का उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, जागेश्वर यादव, रमेश सैनी, अभिषेक यादव, देवेन्द्र निषाद, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल, सुनील पटेल लंबरदार, विजय पटेल, अशोक पटेल, आकाश पटेल, शिव पटेल, पूरन सिंह लंबरदार, लाल सिंह पटेल, नवाब पटेल, बाबू सिंह पटेल, मनोज पंडित, हीराल पटेल, विवेक, पदम सिंह काका, बबलू निषाद, सचिन यादव, भोला शर्मा, लवकुश, नरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *