टावर लगा तो पट्टीदार कर रहे हैं फर्जी शिकायतः पीड़ित ने डीएम से लगाया न्याय की गुहार।

Spread the love

बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी चन्द प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय केशरी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि उनके गाटा संख्या 493 डीही आबादी में  टावर लगा है किन्तु गांव के ही पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह फर्जी शिकायत करके टावर को हटवाने का षड़यंत्र कर रहे हैं।  

चन्द प्रताप सिंह के पुत्र शिव सिंह ने मंगलवार को डीएम को पत्र सौंपा और मांग किया कि उनके पिता की जमीन से टावर न हटवाया जाय और षड़यंत्र करने वाले  विरोधिों के प्रति कार्रवाई की जाय।  

शिव सिंह ने बताया कि जीओ का टावर लग जाने से उनके परिवार को आर्थिक सहयोग मिल जा रहा है जिससे पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह आये दिन विवाद किया करते हैं और जियो  टावर कम्पनी को भ्रामक सूचनायें देकर गुमराह करने की कोशिश करते हैं जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचे।

लेखपाल ने भी स्पष्ट किया है कि मोबाइल टावर गाटा संख्या 493 में स्थित है।चन्द प्रताप सिंह और उनके पुत्र शिव सिंह ने डीएम से मांग किया है कि आये दिन भ्रामक सूचनायें देकर विवाद की स्थिति खड़ा करने वाले गांव के ही पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह के विरूद्ध समुचित कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाय। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *