सीएम डैशबोर्ड में 8वीं रैंक पर मथुरा, डीएम बोले- अब और बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी बढ़ी।

Spread the love

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड (राजस्व) की समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर 8वीं रैंक लाने की बधाई देते हुए निर्देश दिए कि हमें अधिक मेहनत करते हुए आगामी माह में और अच्छी रैंक लानी है। उन्होंने सभी अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यों के प्रति सतर्कता, जिम्मेदारी एवं पूर्ण निष्ठा का विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाती है। ऐसे में किसी भी विभाग की खराब रैंकिंग जनपद की समग्र प्रगति को प्रभावित करती है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। आई0जी0आर0एस0 शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि अहम है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि सभी रिपोर्टों की ससमय फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फैमिली आई0डी0 के कार्यों में तेजी लाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को योग सप्ताह (दिनांक 15 से 21 जून 2026) के सफल आयोजन के संबंध में निर्देशित किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी महावन ऊषा सिंह, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *