राज्य सभा सांसद ने भाजपा के जनसंपर्क अभियान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर के होली गेट मंडल द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा मध्यम वर्ग के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, मंडल उपाध्यक्ष नरेश शर्मा महामंत्री कृष्ण मणि सूबेदार विवेक शर्मा तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद घनश्याम हरियाणा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया।उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *