सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर कार्रवाई टालने का आरोप।

Spread the love

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रिख-सीतापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुर्घटना करने वाली अपाचे मोटरसाइकिल पुलिस विभाग के एक सिपाही की है, जिसके चलते स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अमित राठौर के पिता दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर गंभीर रूप से टूट गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित अमित राठौर ने घटना के संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *