सांसद अशोक रावत ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Spread the love

सीतापुर। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने शाहपुर अटिया स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, विकास कार्यों तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र सांसद को सौंपे। सांसद अशोक रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *