•गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। बिहार के भोजपुर में युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भरत भूषण तिवारी विस्थापित एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत भूषण तिवारी को कथित फर्जी एनकाउंटर में मारा गया और पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से कोई अपराध हुआ भी हो तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आत्मसमर्पण की स्थिति थी तो कानून की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, रूपा लवानिया, विपुल पाठक, जिलानी कादरी, आशीष अग्रवाल, अबरार कुरैशी, योगेश यादव, लक्ष्य गौड़, गौरांग अग्रवाल, अरनव चौधरी, अनवर फारुकी, अमित राज, हाशिम ह्यूमर, अनिल खरे, अभय प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, अर्पित सिंह, योगेश ठाकुर, नवीन प्रजापति, गौरव सिंह, राजेंद्र शर्मा, दीपक मौर्य, राजेश कुमार, राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।