वंशीवट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 48 दुकानें व 21 अवैध कुटियां हटाई गईं।

Spread the love

मथुरा। तहसील मांट क्षेत्र के वंशीवट में गुरुवार को प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान रास्ते में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को हटाया गया।

अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर ने किया। उनके साथ नायब तहसीलदार मांट आँचल सिंगला, नायब तहसीलदार नौहझील जितेंद्र, खंड विकास अधिकारी मांट अभिमन्यु सेठ, थाना प्रभारी मांट जसवीर सिंह, चौकी प्रभारी आकाश चौहान, राजस्व विभाग की टीम, विकास विभाग के कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

उप जिलाधिकारी दीपिका मेहर ने बताया कि अभियान के दौरान मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रही 48 दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा 21 अवैध कुटियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि और मार्गों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *