उप नियंत्रक कश्मीर सिंह के निर्देशन व पोस्ट वार्डन अशोक यादव के नेतृत्व में मुस्तैद रही नागरिक सुरक्षा।

Spread the love

मथुरा। मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की पोस्ट संख्या 01 पूरी तरह सक्रिय रही और पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती नजर आई। नागरिक सुरक्षा मथुरा के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित), सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल एवं सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर के कुशल मार्गदर्शन में यह विशेष ड्यूटी संचालित की गई।

औरंगाबाद क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर नागरिक सुरक्षा मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव के नेतृत्व में विभाग के पदाधिकारी, वार्डन और फायर फाइटर्स पूरी सजगता के साथ तैनात रहे। इस दौरान भीड़भाड़ वाले जुलूस मार्गों और चौराहों पर जब यातायात बाधित हुआ, तो पोस्ट संख्या 01 के जवानों ने तुरंत कमान संभाली और मुस्तैदी से जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।

सभी तैनात वार्डन और फायर फाइटर्स निर्धारित समय पर अपनी पूर्ण वर्दी (यूनिफॉर्म) और परिचय पत्र के साथ मुस्तैद दिखे।

उच्चाधिकारियों की मॉनिटरिंग के बीच ड्यूटी के दौरान सभी सदस्यों को कड़े अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। नागरिक सुरक्षा विभाग के इस सक्रिय सहयोग और बेहतर समन्वय के चलते यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस दौरान ड्यूटी पर पोस्ट वार्डन अशोक यादव, डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी, सेक्टर वार्डन वर्षा रामनाडी, राम सैनी, जितेंद्र कुमार, गुलशेर, शुभम कुमार निवेश्वरी, राजेश कुमार शिवहरे और हेमन्त मौजूद रहे। इनके साथ ही फायर फाइटर्स राहुल कुमार, रोहित कुशवाह, सोहन लाल, गोपाल सैनी, विनोद, श्याम सिंह, राम सिंह, पंकज, पवन, कन्हैया सैनी, धर्मेन्द्र कुमार, अविनाश कुमार, योगेश कुमार, आकाश, धर्मेन्द्र सैनी, सोनू शिवहरे, ऋषभ प्रताप सिंह, विनोद कुमार, नरेश अग्रवाल और अनुज कुमार ने भी व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *