सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना , कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द , त्वचा रोग आदि के कुल 204 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ आशीष सत्यार्थी ने 41 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ.ईशदेव आर्य ने 25 मरीजों , पीएचसी सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 42 मरीजों , पीएचसी कोहडौरा में डॉ राहुल कुमार ने 43 मरीजों व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ बीके सिंह ने कुल 53 मरीजों का इलाज व निःशुल्क दवाई दी।
अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना पहुंच कर आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी में कार्यरत चिकित्साधिकारी एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिले।
अधीक्षक ने निर्देशित किया कि आवश्यक दवा सूची के अनुसार अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीज को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी , विनय किशोर, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।