सहजनवा में बनेगा बत्तख प्रजनन व प्रशिक्षण केंद्र।

Spread the love

सहजनवा(गोरखपुर)। तहसील में रहने वाली जनता को जल्द ही नई सौगात मिल सकती है। शासन के आदेश पर क्षेत्र में बत्तख प्रजनन व प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पशुपालन विभाग की तरफ से करीब चार एकड़ क्षेत्रफल में निश्शुल्क भूमि की मांग की गई है। राजस्व विभाग के तरफ से पाली ब्लाक में भूमि खोजी जा रही है और मिलते ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।

सूबे की सरकार विकास कार्यों के साथ ही आम लोगों को रोजगार को लेकर भी काफी सतर्क दिख रही है। गांव में रहने वाले लोग बेहतर प्रशिक्षण लेकर कारोबार शुरू करें, इसके लिए प्रयास तेजी से किए जा रहे है। शासन ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने का निर्णय ली है। इसके तहत सहजनवा तहसील में करीब चार एकड़ क्षेत्रफल में निश्शुल्क भूमि की मांग की गई है। पशुपालन विभाग के तरफ से बताया गया है कि भूमि चिन्हित होने पर बत्तख प्रजनन केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। केंद्र पर बत्तख पालन की सुविधा के साथ प्रशिक्षण में आने वाले लोगों व कर्मियों के रहने के लिए आवास भी बनेंगे। केंद्र का निर्माण होने के बाद क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों के लोगों को भी लाभ मिलेगा और वह प्रशिक्षण लेकर बत्तख पालन कर सकते है।

सहजनवा के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रत्नाकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बत्तख प्रजनन व प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए भूमि की मांग की गई है। भूमि मिलने के बाद डीपीआर तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *