सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत ब्लॉक भनवापुर के ग्राम कमसार में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को ग्रामवासियों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, योग की वैश्विक प्रतिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के आत्मीय संवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को नई पहचान देता है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री जी के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।