पूर्वोत्तर रेलवे के अरविन्द कुमार यादव बने जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच।

Spread the love

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व की बात है कि गोरखपुर छावनी स्टेशन पर डिप्टी कमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार यादव को जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम 15 से 26 जुलाई, 2026 तक चीन के चुझोउ में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

प्रतियोगिता से पहले भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर 3 से 13 जुलाई, 2026 तक जमशेदपुर (टाटा) में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी भी अरविन्द कुमार यादव संभालेंगे।

अरविन्द कुमार यादव की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रतियोगिता में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *