रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने किया 5 वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित।

Spread the love

बस्ती। चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा 5 वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष  डा वी. के. वर्मा ने क्लब पदाधिकारियों के साथ चिकित्सको को सम्मानित करते हुये कहा कि अच्छे चिकित्सक धरती के देवता है जो पीड़ित लोगों को अपनी योग्यता से जीवन दान देने में सहयोगी बनते हैं।

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा डा. प्रणय स्मृति पटेल बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बस्ती, डा अनीस अर्थोपैडिक, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा के.के. तिवारी, डा आर एन चौधरी, डा उषा सिंह तथा 2 युवा चार्टड् एकाउन्टेन्ट सीए विराज गाडिया, सीए सुरभी बंसल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव रोटेरियन सुमिर गोयल, डा.एस एन चौधरी, डा. आलोक रंजन, आर डी चौधरी, किशन कुमार गोयल,  प्रतिभा गोयल, राजेश्वरी,  महंत राम वर्मा, विकास आदि ने योगदान दिया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *