के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। कोषागार के मुख्य रोकड़िया/सहायक कोषाधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव के विगत दिवस को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कोषागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल सहित कर्मचारीगण जीतेश बहादुर सिंह, योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, बृजेश चन्द्र आर्य, मु0 कामिल अंसारी, दीपक साहू एवं कार्यक्रम में उपस्थित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण ने विजय कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल के कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि श्री विजय कुमार श्रीवास्तव का अपने कार्यो के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जायेगा।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह में माला पहनाकर, मोमेन्टो, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनके स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।