15 जुलाई तक चलेगा ‘स्कूल चलो अभियान’, हर बच्चे के नामांकन पर रहेगा विशेष जोर।

Spread the love

मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। यह अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

अभियान के तहत सोमवार, 6 जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8) डायट बाद, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर, मथुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “मथुरा की है यही पुकार, शत-प्रतिशत नामांकन अबकी बार” तथा “एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना” रहेगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालय में कराएं, ताकि वे निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें। अभियान के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को भी व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षा निदेशक आगरा मंडल धीरेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता तथा जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी सहभागिता करेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने जनसहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्रभावी रूप से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *