रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। नागरिक सुरक्षा मथुरा के कार्यालय वार्डन पोस्ट संख्या-1 के तत्वावधान में यमुना घाट और गोकुल बगीची (पार्क) में एक विशेष स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना रहा।

श्रमदान करते हुए पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने कहा कि हमारी पवित्र यमुना जी के तटों को निर्मल रखना और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है। इसी संकल्प के साथ वार्डन पोस्ट संख्या-1 के समस्त फायर फाइटर्स व वार्डन्स ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
अभियान में सेक्टर वार्डन राम सैनी, जगनप्रसाद, गिरधारी लाल, हेमंत, अरुण कुमार, श्याम सिंह, पंकज, सोहनलाल, राम सिंह, कन्हैया सैनी, गोपाल सैनी, रविन्द्र कुमार, पवन, प्रदीप निषाद, योगेश कुमार और अविनाश कुमार सिंह आदि ने मिलकर गोकुल घाट और बगीची परिसर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाया, जिसकी स्थानीय जनता ने खूब सराहना की।
वार्डन पोस्ट संख्या-1 के इस पुनीत और सफल प्रयास की नागरिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल और सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी ‘बेकर’ ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।