नौहझील में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 1000 पौधों का निःशुल्क वितरण।

Spread the love

नौहझील (मथुरा)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ नौहझील स्थित ब्रज धाम फ़ार्म पर शनिवार को वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान एडवर्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में 15 वर्ष तथा किसानों के लिए संचालित पोर्टल मेरी खेती डॉट कॉम के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जेवी ग्रीन फाउंडेशन के सहयोग से 1000 फलदार एवं छायादार पौधों के निःशुल्क वितरण के साथ वृक्षारोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और स्वस्थ जीवन देने का संकल्प है।

एडवर्ड मीडिया की ओर से कृष्ण पाठक एवं दिनेश पाठक ने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। वहीं, जेवी ग्रीन फाउंडेशन के संस्थापक जगराम यादव ने लोगों से परिवार और मित्रों के साथ इस अभियान से जुड़ने तथा अपने घर, खेत या आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुकेश भारद्वाज, बच्चू लाल शर्मा, तेजपाल चौधरी, योगेन्द्र गुप्ता, राजू, मोरध्वज, मनोज पाठक, बिजेंद्र सिंह (प्रधान), संतोष भारद्वाज, यज्ञदत्त, रोहित शर्मा, जगराम यादव, दिलीप यादव, अंकित तिवारी, रोहित, संजय, नारायण, गेंदालाल पाठक, दिनेश, कृष्ण पाठक, सोनेश सहित अनेक लोगों ने पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षक छेदालाल पाठक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *